Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » Uncategorized » उत्तर प्रदेश मेरठ : मेरठ के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, घरों में कैद रहे लोग।

उत्तर प्रदेश मेरठ : मेरठ के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा, घरों में कैद रहे लोग।

रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

मेरठ के गंगानगर में शनिवार को तब दहशत का माहौल बन गया। जब एक रिहायशी आबादी के बीच एक तेंदुआ घुस गया। 9 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज करके तेंदुए को पकड़ा।

 

उत्तर प्रदेश मेरठ : यूपी के मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में शनिवार को तब तहशत का माहौल बन गया। जब एक कसेरू खेड़ा आबादी के बीच एक तेंदुआ घुस आया। पहले वह एक मंदिर परिसर में आया फिर तंग गली में फंस गया। इसकेबाद में तेंदुए ने मकान की छतों से होता हुआ दूसरी तरफ मकान में घुस गया।

तेंदुए को देख मकान में मौजूद 4 लोग छह घंटे तक कमरे में बंद रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दीवार तोड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला। वहीं 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपेशन के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी कर दिया। जिसे उपचार के दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
  
दो दिन पहले एक तेंदुए का कैंट क्षेत्र के कसेरू खेड़ा इलाके में नाले के किनारे घूमते हुए वीडियो वायरल हुआ था। शुक्रवार को इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ राजेश कुमार ने वन विभाग की टीम में बनाकर तेंदुए की तलाश कराई।

शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस और वन विभाग को तेंदुए के कसेरूखेड़ा में एक मंदिर में घुसने आने सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जब तक तेंदुए की घेराबंदी की जाती तब तक वह मंदिर से निकलकर गली में होता हुआ मकान की छत से उछल कूद करते हुए सूबेदार निरंजन सिंह के मकान में जा घुसा। इस मकान में परिवार के चार लोग मौजूद थे, उन्होंने तेंदुए को देखते तो खुद को मकान के एक कमरे में बंद कर लिया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए मकान को जाल से कर किया गया। करीब तीन बजे पहले मकान की दीवार तोड़कर अंदर बंद परिवार के चार लोगों को निकाला गया। इसके बाद डीएफओ राजेश कुमार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आरके सिंह, एसडीओ अंशु चावला, लाल कुर्ती थाना प्रभारी निरीक्षक इंदु वर्मा टीम के साथ मकान में घुसी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी तेंदुआ नजर नहीं आया।

इसके बाद दूसरी तरफ से मकान की दीवार तोड़ी गई। जब वहां भी तेंदुआ नहीं दिखा तो शाम साढ़े पांच बजे मकान से सटे तीसरी मकान की दीवार तोड़ी। इससे पहले मकान की छत से तीन सेट काटा गया। जिसके बाद तेंदुए नजर आया। वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रैंकुलाइज किया। शाम 6 बजे बेहोश होने के बाद उसे पकड़ा गया। इससे पहले तेंदुए के हमले में अंगद नामक एक युवक घायल भी हुआ है। जिसे पहले उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।  

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जनपद हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस की जोड़ी ने महत्वपूर्ण तरीके से संभाली मेले की व्यवस्था।

दिनांक:14/10/2024 रिपोर्ट by:गुलफाम सैफी संवाददाता  जनपद हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस की जोड़ी ने महत्वपूर्ण तरीके से संभाली मेले की व्यवस्था।

Live Cricket