पिलखुवा में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को किया नमन।

SHARE:

दिनांक:03/09/2025

रिपोर्ट by इस्तेकार चौधरी 

जनपद हापुड़ पिलखुवा 

पिलखुवा में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को किया नमन।

पिलखुवा, 3 सितंबर 2025 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय श्री कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती आज नगर कांग्रेस कमेटी, पिलखुवा के कार्यालय में बड़े सम्मान के साथ मनाई गई। यह आयोजन नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित सुधीर शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित करके की। उन्होंने कमलापति त्रिपाठी जी के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर, सभी कांग्रेसजनों ने कमलापति त्रिपाठी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान, पूर्व जिला महासचिव मुकेश शर्मा, जिला सचिव लाल बहादुर, नफीस, मौ. परवेज़, एडवोकेट फुरकान, जय पाल सिंह, ओमकार त्यागी, अज्जू शर्मा, गुलफाम सैफी एडवोकेट, त्रिवादी जी, शाहिल सैफी, डॉ. शुएब, महराज सैफी और डॉ. आरिफ जी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में उनके निस्वार्थ सेवाभाव और जनहित के कार्यों को याद किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Read More