पिलखुवा में आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के निधन पर परिजनों से मिलकर जताएंगे शोक।

SHARE:

दिनांक:19/09/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के निधन पर परिजनों से मिलकर जताएंगे शोक।

पिलखुवा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पिलखुवा पहुंचेंगे। भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री उनके कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित आवास पर जाएंगे। यहां वे शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 12:40 बजे पिलखुवा के रामलीला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद लगभग 12:55 बजे वे लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचेंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद उनके जिले में चल रही विकास एवं निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम बताया गया है।उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल और उनके आवागमन वाले मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार उपमुख्यमंत्री के आगमन और वापसी के दौरान करीब दो घंटे तक पिलखुवा में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। विशेष रूप से एलिवेटेड रोड के नीचे से वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रभावित रहेगी। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।एएसपी विनीत भटनागर के अनुसार वीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक डायवर्जन की भी तैयारी की गई है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जा सके उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की तैयारियां लगातार जारी हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More