दिनांक:07/09/2025
रिपोर्ट by शराफत सैफी
जनपद हापुड़
हापुड़ में समाजवादी पार्टी की मासिक सभा का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया।
इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। ज़िला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित कर दिया गया।

आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई। आनंद गुर्जर ने कहा कि भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी को रोकने के लिए बूथ लेवल एजेंट्स की फोटो युक्त सूची तैयार की जाएगी और यह सूची चुनाव आयोग तथा पार्टी कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रह सके।

सभा के दौरान जिला संगठन का विस्तार भी किया गया।
रेशमा अंसारी, लवी तोमर और महेंद्र सिंह तोमर को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
वहीं अधिवक्ता सभा में शाकिर त्यागी को जिला सचिव और तनवीर अहमद एडवोकेट को ढोलना विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से —
रेशमा यादव (जिला अध्यक्ष महिला सभा), याशी यादव, सीमा तनेजा, अफसाना, रेशमा अंसारी, सुषमा ठाकुर, राजेश यादव, तेजपाल प्रमुख, रिजवान चौधरी, अख्तर मलिक, अय्यूब सिद्दीकी, सचिन प्रधान, सद्दाम कुरेशी, दिग्विजय सिंह सिसोदिया, सुल्तान खान, मोहसिन सलमानी, हम्माद मतीन और पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।
सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखा गया।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




