दिनांक:07/12/2025
रिपोर्ट by: सूरज गुप्ता
संडीला में ट्रैफिक पुलिस का कारनामा – कार चालक पर ‘नो हेलमेट’ चालान, 1000 का जुर्माना।
संडीला/हरदोई
संडीला में ट्रैफिक पुलिस का एक अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है, जहां कार चालक को ‘हेलमेट न पहनने’ के नाम पर चालान कर दिया गया। जिससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
घटना का विवरण: एक कार चालक को ट्रैफिक पुलिस संडीला ने रोका और कहा कि हेलमेट नहीं पहना, इसलिए चालान। मामला संडीला क्षेत्र का है, जहां चेकिंग के दौरान यह कारनामा पेश आया।
जुर्माना: पुलिस ने 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया। चालान में ‘नो हेलमेट’ का उल्लेख किया गया, जबकि कार में हेलमेट का नियम लागू ही नहीं होता।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।
Author: starbharatnews24
Post Views: 65




