दिनांक:13/12/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से की मुलाकात।
हापुड़।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचकर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद हापुड़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस महारैली में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हापुड़ से दर्जनों कारों एवं लगभग एक दर्जन बसों का काफिला दिल्ली रवाना होगा और यह भागीदारी महारैली को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

राकेश त्यागी ने जानकारी दी कि रविवार, 14 दिसंबर को प्रातः 7 बजे हापुड़ के रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों एवं निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। महारैली को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह महारैली अब तक की सबसे विशाल कांग्रेस रैली होने जा रही है, जिसमें देशभर से करोड़ों कार्यकर्ता और आमजन जुटेंगे। सभी कांग्रेसजन इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।




