हापुड़ पिलखुवा पुलिस ने दुकान चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:24/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ पिलखुवा पुलिस ने दुकान चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार।

हापुड़ पिलखुवा थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई दुकान चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पिलखुवा पुलिस ने जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मुकदमा संख्या 734/2025, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड फाटक के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान।

तालिम पुत्र अफसर, निवासी मोहल्ला सेठवाड़ी, थाना पिलखुवा एवं मोहसीन पुत्र शौकीन, निवासी मोहल्ला छिपट्टी, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क बरामद की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पिलखुवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Read More