पिलखुवा से 50 वर्षीय गार्ड लापता, सब्ज़ी लेने निकले थे मुन्ना यादव, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार।

SHARE:

दिनांक:09/03/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा से 50 वर्षीय गार्ड लापता, सब्ज़ी लेने निकले थे मुन्ना यादव, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार।हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र से एक 50 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सिखेड़ा–पिलखुवा रोड स्थित न्यू सैनी पब्लिक स्कूल में गार्ड के पद पर कार्यरत मुन्ना यादव रविवार शाम से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह रविवार की शाम करीब 7 बजे सब्ज़ी लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वापस घर नहीं लौटे।परिजनों ने काफी देर तक इंतज़ार करने के बाद आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव, पुत्र बब्बन यादव, मूल रूप से ग्राम मुगांव, कोरन सराय, जिला बक्सर (बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में पिलखुवा क्षेत्र में रहकर नौकरी कर रहे थे।परिवार और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को मुन्ना यादव के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या उनके परिवार को सूचना दें।

इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है और परिजन जल्द से जल्द उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More