हरदोई में बढ़ीं भैंस चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में रोष; पुलिस गश्त पर उठे सवाल टोंडरपुर क्षेत्र के सलेमपुर राय गांव में देर रात चोरों ने भैंस चोरी कर पुलिस को दी चुनौती।

SHARE:

दिनांक:16/03/2026

रिपोर्ट by: क्राइम ब्यूरो कमलेश कुमार

हरदोई में बढ़ीं भैंस चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में रोष; पुलिस गश्त पर उठे सवाल टोंडरपुर क्षेत्र के सलेमपुर राय गांव में देर रात चोरों ने भैंस चोरी कर पुलिस को दी चुनौती।

जनपद हरदोई के टोंडरपुर क्षेत्र में इन दिनों भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और नाराज़गी का माहौल बना हुआ है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के चलते पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि क्षेत्रीय लोग स्थानीय पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।ताजा मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर राय गांव का है। गांव निवासी अनिल राठौर पुत्र अशरफी ने बताया कि बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर ली। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर पशु को खोल लिया और मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोर सुनसान इलाकों और गांव के बाहरी हिस्सों को निशाना बनाकर पशुओं को खोलकर ले जा रहे हैं। इससे पशुपालकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।पीड़ितों का कहना है कि भैंस उनके परिवार की आय का प्रमुख साधन होती है। ऐसे में चोरी की घटनाएं उनके लिए आर्थिक संकट खड़ा कर रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई मामलों में पुलिस को सूचना देने के बावजूद अभी तक किसी भी घटना का ठोस खुलासा नहीं हो सका है।

गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जाए और भैंस चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More