दिनांक:21/03/2026
रिपोर्ट by: ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
अरवल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और पूर्व मुख्यमंत्री Mayawati की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें फेसबुक पर साझा करने का आरोप है।यह मामला अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदापुरवा मजरा उमरौली जैतपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इंद्रपाल उर्फ शेरू ने कथित रूप से फोटो एडिट कर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, जो बाद में तेजी से वायरल हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को उप जिलाधिकारी न्यायालय सवायजपुर के समक्ष पेश किया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




