मिशन शक्ति फेज-5: अरवल में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।

SHARE:

दिनांक:29/03/2026

रिपोर्ट by: हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट

मिशन शक्ति फेज-5: अरवल में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।

अरवल। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में थाना अरवल क्षेत्र में विशेष अभियान आयोजित किया गया।थाना अरवल की महिला आरक्षी मधुबाला द्वारा ग्राम दयालपुर में ग्राम चौपाल के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें दैनिक जीवन में सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत सहायता लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला आरक्षी ने उपस्थित महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा अन्य सहायता नंबरों के उपयोग के बारे में भी समझाया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी परेशानी या संकट की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम के अंत में पुलिस द्वारा महिलाओं को यह भरोसा दिलाया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More