दिनांक:30/03/2026
रिपोर्ट by: सूरज गुप्ता सहयोगी अंसार अंसारी
किसान के बेटे मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने UPPCS में पाई सफलता, डिप्टी जेलर बनकर बढ़ाया संडीला का मान।
हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र के मंगरा मजरा अटसालिया गांव के रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मानवेंद्र के पिता जितेंद्र सिंह भदौरिया खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मानवेंद्र ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और कठिन परिश्रम व लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

सफलता की खबर गांव पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह भदौरिया समेत कई लोगों ने मानवेंद्र को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

मानवेंद्र की सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।





