दिनांक:01/04/2026
रिपोर्ट by: हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अरवल में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।
अरवल क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में थाना अरवल की महिला आरक्षी मधुबाला और रिम्मी भदोरिया ने ग्राम टिलिया घटवासा में चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति में घबराने की बजाय सतर्क रहें और तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1034 का उपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मनचलों से सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तैयार है।इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे बिना भय के समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।






