आंधी में बिजली खंभा गिरा, कई गांवों की सप्लाई ठप, हजारों लोग परेशान।

SHARE:

दिनांक:01/04/2026

रिपोर्ट by: हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट

आंधी में बिजली खंभा गिरा, कई गांवों की सप्लाई ठप, हजारों लोग परेशान।

अरवल क्षेत्र में बीती रात तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्राम तेरा पुरसौली में बिजली का एक खंभा गिर जाने से रात करीब 12 बजे से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।बिजली कटौती के चलते हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं, वहीं मोबाइल चार्ज न हो पाने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

बारिश का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। गेहूं की कटाई का कार्य रुक गया है और फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर जब संबंधित लाइनमैन ओम जी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि रात से ही टीम द्वारा लगातार मरम्मत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कार्य सुचारू रूप से चलता रहा तो शाम करीब 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि ग्रामीण जल्द से जल्द बिजली बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Read More