दिनांक:09/04/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, वैज्ञानिक जागरूकता पर रहा जोर।
हापुड़ में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SIMS) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा दो दिवसीय भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. (ब्रिग.) विनीत रस्तोगी के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी डॉ. कोनिका गुप्ता के समन्वय में किया गया। पहले दिन संस्थान के ओपीडी परिसर में “मिथ बस्टर” पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मेडिकल छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने आम स्वास्थ्य मिथकों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया, जिससे मरीजों और आम लोगों को लाभ मिला।

इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. क्रांति वर्ष्णेय ने किया। प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रुचिका, सुरभि गुप्ता और सुरुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान श्रुति मुखर्जी, उत्कर्ष सिंह, स्नेहा धूपर और लावण्या को मिला।दूसरे दिन, जो विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता और आधुनिक माध्यमों के जरिए जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों ने स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तथ्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. संजीव डिमरी, डॉ. योगेश गोयल और डॉ. निधि द्वारा किया गया, जिसमें ऐश्वर्या कराड, संस्कार माने, रौनक और पलक विजेता रहे।

इसी क्रम में रील्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में केशव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक आनंद और अनिकेत द्वितीय तथा नितीश अरोड़ा और प्लाबन दास तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता ने की। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान निवेदिता शर्मा, कोठारी पलक महेश और पनपालिया पलक सचिन को राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिला। प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता, सीनियर एडवाइजर ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, जनरल मैनेजर एन. वर्धराजन, डायरेक्टर रघुवर दत्त और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मेजर जनरल डॉ. सी. एस. अहलूवालिया ने इस पहल की सराहना की। संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन रम्या रामचंद्रन ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्यों और स्नातकोत्तर छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। यह आयोजन समाज में वैज्ञानिक जागरूकता, सामूहिक जिम्मेदारी और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।




