गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में सपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने बाबा साहब की 135वीं जयंती गांव-गांव मनाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश।

SHARE:

दिनांक:14/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता गुलफाम सैफी

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में सपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने बाबा साहब की 135वीं जयंती गांव-गांव मनाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश।

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सपा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने पूरे क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों के बीच बाबा साहब के विचारों को साझा किया।ग्राम देवली सहित कई गांवों में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में रविंद्र चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में वास्तविक न्याय और समरसता लाई जा सकती है।

रविंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि जयंती जैसे पावन अवसरों को शांति, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संदेश केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में मौजूद रहे। ग्राम देवली में प्रधान पद के प्रत्याशी नानक सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में रविंद्र चौधरी की सक्रियता और हर गांव में उनकी उपस्थिति ने लोगों के बीच खासा उत्साह पैदा किया। उन्होंने हर स्थान पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।जयंती कार्यक्रमों के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारा और जागरूकता का संदेश मजबूती से दिया गया, जिसमें रविंद्र चौधरी की भूमिका प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More