Hardoi news: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

SHARE:

दिनांक:02/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार

Hardoi news: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

हरदोई के तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक सख्ती साफ देखने को मिली। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर, तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, ईओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।