दिनांक:12/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ न्यूज़ पिलखुवा में युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम।
हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित रिलायंस रोड पर सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने अतुल नामक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रारंभिक जांच में मामला पुराने परिचितों के बीच लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



