हरदोई न्यूज बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, इलाज के दौरान टूटा दम।

SHARE:

दिनांक:11/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

हरदोई न्यूज बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, इलाज के दौरान टूटा दम।

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मस्तापुर गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र मोहित की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।बताया गया कि शनिवार रात मोहित साइकिल से घर के पास समोसा लेने निकला था। जैसे ही वह मस्तापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात मोहित ने दम तोड़ दिया।मोहित गांव के विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। परिवार में मां काजल, तीन भाई और एक बहन हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सोमवार को अरवल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।