दिनांक:11/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
मदर्स डे पर Doctor Movement Physiotherapy Clinic में विशेष आयोजन, माताओं का सम्मान और बच्चों संग खुशियों के पल।
शिवपुरी स्थित Doctor Movement Physiotherapy Clinic में मदर्स डे के अवसर पर भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट Dr. Shubhakshi Sharma ने किया, जहां उन्होंने अपनी माँ, सासु माँ, चाची माँ और क्लिनिक में आने वाले विशेष बच्चों की माताओं के साथ मिलकर मदर्स डे सेलिब्रेशन मनाया। इस अवसर पर क्लिनिक का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और भावुक नजर आया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इसके बाद बच्चों को उपहार वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। वहीं विशेष बच्चों की माताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। माताओं के सम्मान के इस पल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर डॉ. शुभाक्षी शर्मा ने सभी माताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि “माँ का दिन सिर्फ एक दिन नहीं होता, बल्कि हर दिन माँ के नाम होता है। माँ की ममता, त्याग और प्रेम का कोई पैमाना नहीं हो सकता। एक माँ अपने बच्चे के जीवन की पहली शिक्षक और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है।” उनके इन शब्दों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।कार्यक्रम में मौजूद Dr. Ishita ने भी मातृत्व की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि माँ हर परिस्थिति में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करती है। वहीं Dr. Sejal और Dr. Lavi ने विशेष बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाज में ऐसे बच्चों और उनकी माताओं को सम्मान और सहयोग मिलना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं और बच्चों के साथ यादगार पल साझा किए गए। क्लिनिक परिवार की ओर से यह संदेश दिया गया कि समाज में मातृत्व का सम्मान और विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मदर्स डे पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव बना, बल्कि भावनाओं, सम्मान और प्रेरणा का सुंदर उदाहरण भी साबित हुआ।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



