हरदोई के टोंडरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह।

SHARE:

दिनांक:16/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार

हरदोई के टोंडरपुर महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह।

टोंडरपुर / हरदोई। नवीन शैक्षणिक सत्र को लेकर विकासखंड टोंडरपुर स्थित महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रारंभ होते ही कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की आवाजाही बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए हैं।महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे। बी.ए. में हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान विषय उपलब्ध हैं, जबकि बी.एससी. में बायो और मैथ ग्रुप की सुविधा दी जा रही है।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा संस्थान में ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, ई-लर्निंग पार्क, वाई-फाई सुविधा, पुस्तकालय एवं वाचनालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष अध्ययन व्यवस्था की गई है। साथ ही सहशैक्षिक गतिविधियों और स्काउट-गाइड कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी विद्यार्थियों को मिलेगा।महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जहां प्रवेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More