दिनांक:17/05/2026
रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन
हापुड़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा।
हापुड़ के रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा होटल में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ की वार्षिक बैठक एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के व्यापारियों ने भाग लेकर बिजली विभाग, जीएसटी की जटिलताओं, खाद्य विभाग से जुड़ी समस्याओं और बाजारों में व्यापारियों को आ रही विभिन्न परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता में होती है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं मंडल के महामंत्री दीपक बंसल ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लड़नी होगी, तभी उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। सचिन अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री तथा प्रदीप गर्ग (लोहे वाले) को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्षिक सभा में प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा और भारतीय किसान यूनियन युवा के अध्यक्ष एकलव्य सहारा ने भी पहुंचकर व्यापार मंडल को समर्थन देने की बात कही।बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, संरक्षक रवींद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, नगर मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग संरक्षक रविंद्र गुप्ता कपिल अग्रवाल अमन चौक राजेश नारंग नितिन गर्ग लोहे वाले सेंसेरपाल चौधरी सुनील गर्ग अच्छा वाले विनोद थापर यशपाल तनेजा कमलदीप अरोरा नितिन बंसल टायर वाले अभिषेक छाबड़ा अंकुर जिंदल नितिन गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित है महामंत्री कपिल अग्रवाल अंबानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों ने बाजार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



