गर्रा नदी में नहाते समय युवक डूबा, 35 मिनट बाद मिला शव; अस्पताल ले जाते समय मौत।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट 

हरदोई की गर्रा नदी में नहाते समय युवक डूबा, 35 मिनट बाद मिला शव; अस्पताल ले जाते समय मौत।

हरदोई जिले के सवायजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, रम्पुरा खम्हरिया गांव निवासी गौरव शनिवार दोपहर खेत से चारा बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में वह गर्रा नदी पर रुका और नहाने लगा। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा तो तुरंत मदद के लिए नदी में उतर गए।ग्रामीणों ने करीब 35 मिनट तक लगातार खोजबीन की, जिसके बाद गौरव को नदी से बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतक परिवार का बड़ा बेटा था और अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More