हापुड़ शहीद मेले में देशभक्ति रागनी कार्यक्रम ने बांधा समां, कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ शहीद मेले में देशभक्ति रागनी कार्यक्रम ने बांधा समां, कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक।

हापुड़। स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद मेला पंडाल रामलीला मैदान हापुड़ में शनिवार 23 मई 2026 को भव्य रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।भारत के प्रसिद्ध रागनी गायक पैप्सी शर्मा के नेतृत्व में कलाकार कोमल चौधरी, बेबी मुस्कान, शिवानी सिकंदराबाद और प्रवेश शर्मा ने मंच से देशभक्ति से ओतप्रोत रागनियों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया और दर्शक देर रात तक कार्यक्रम में डटे रहे।कार्यक्रम के दौरान वैद्य धनीराम ग्रुप की ओर से वरुण शर्मा ने शहीद मेला समिति के प्रधान ललित अग्रवाल छावनी वालों को सम्मानित किया। मंच संचालन समिति के महामंत्री मुकुल त्यागी एडवोकेट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद, सोनू बंसल, राजीव गर्ग दतियाना वाले, चेतन अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, नरेंद्र सर्राफ, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, ज्ञानेंद्र सिंह त्यागी, विशाल गोयल, गुलशन त्यागी, हरेंद्र कौशिक, विशाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, यशी बंसल, कपिल सिंघल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शहीद मेले में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देशभक्ति और लोक संस्कृति को नई ऊर्जा देने का कार्य किया, वहीं उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट 

Read More