हरदोई में टीआई अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में संडीला में चला सख्त चेकिंग अभियान।

SHARE:

दिनांक:25/05/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता सूरज गुप्ता

हरदोई में टीआई अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में संडीला में चला सख्त चेकिंग अभियान।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 22 ई-चालान व 8 वाहन सीज संडीला में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। टीआई अनिल कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने वाले, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले तथा जरूरी दस्तावेज न रखने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कुल 22 वाहनों के ई-चालान करते हुए करीब ₹62 हजार का सम्मन शुल्क लगाया। वहीं गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 8 वाहनों को सीज कर दिया गया।टीआई अनिल कुमार सैनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कुछ लोग मौके पर बहानेबाजी करते रहे। हालांकि पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी टीआई अनिल कुमार सैनी ने आम लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।