यूपी के हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर बांके से बोला हमला।

SHARE:

दिनांक:27/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

यूपी के हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर बांके से बोला हमला।

संडीला कस्बे में छात्रा से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग युवकों ने घर के बाहर हमला कर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक कुछ युवक लंबे समय से मोहल्ले में घूमकर लड़कियों पर फब्तियां कसते थे। परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा किया जाता था और घर के बाहर बैठकर अश्लील हरकतें की जाती थीं। मोहल्ले के लोगों ने पहले भी इसका विरोध किया था, जिसके बाद आरोपी रंजिश मानने लगे थे।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात छात्रा का भाई दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। उसने घर के बाहर मौजूद युवकों का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दबंगों ने बांके से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता और एक पड़ोसी युवक भी हमले में घायल हो गए।घटना के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों से बांका छीन लिया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से हथियार कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में पुलिस की दबिश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।