खिचरा गांव में ग्रामीणों की अनूठी पहल, आपसी सहयोग से ऊंचा कराया नाला, सड़क पर बह रहे पानी की समस्या से मिलेगी राहत

SHARE:

दिनांक :30/10/2026

रिपोर्ट by सवाददाता इस्तेकार चौधरी 

 

खिचरा गांव में ग्रामीणों की अनूठी पहल, आपसी सहयोग से ऊंचा कराया नाला, सड़क पर बह रहे पानी की समस्या से मिलेगी राहत

जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लॉक क्षेत्र के गांव खिचरा में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग की मिसाल पेश की है। गांव के स्टैंड के सामने काफी समय से सड़क पर बह रहे नाली के पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही आगे आकर नाले को ऊंचा कराने का कार्य किया। ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य सड़क पर पानी बहने की समस्या को रोकना और राहगीरों को राहत दिलाना है।

ग्रामीण नादिर, इकबाल और शमशेर ने बताया कि स्टैंड के सामने लंबे समय से नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। इसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी।

समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में सहयोग कर नाले को ऊंचा करने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर नाले को ऊंचा करने का कार्य कराया, ताकि नाली का पानी सड़क पर न आए और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्याओं के समाधान के लिए केवल प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय लोगों को भी आपसी सहयोग से आगे आना चाहिए। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

हालांकि, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव में नालियों की उचित व्यवस्था कराने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।खिचरा गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से ऊंचा कराया नाला, सड़क पर बहते पानी की समस्या से मिलेगी राहत

हापुड़ के धौलाना ब्लॉक स्थित खिचरा गांव में स्टैंड के सामने सड़क पर बह रहे नाली के पानी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नाले को ऊंचा कराया।

Read More