दिनांक:27/10/2026
रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी
हापुड़: ऑपरेशन तलाश के तहत हाफिजपुर पुलिस ने वारंटी अनुज कुमार को किया गिरफ्तार।
हापुड़। जनपद हापुड़ में अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम मीरपुर कला, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।



पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, आरोपी न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या 655/17 और मुकदमा अपराध संख्या 270/15, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंट में वांछित था। ऑपरेशन तलाश अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई को थाना हाफिजपुर पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वरुण कुमार सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



