दिनांक :30/10/2026
रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा के सिखेडा रोड पर अधूरा नाला निर्माण बना परेशानी का सबब, बारिश में रास्ते की हालत खराब

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के सिखेडा रोड पर नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां काफी समय से नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य रुका हुआ है।


निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण बारिश के मौसम में रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव जैसी स्थिति बनने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 

नाले का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया है। इसके चलते बारिश होने पर रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सिखेडा रोड पर रुके हुए नाला निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाए, साथ ही रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।



