Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » Uncategorized » उत्तर प्रदेश आगरा : दावत से लौटते समय नहर में जा गिरी कार, चार की मौत, दो घायल।

उत्तर प्रदेश आगरा : दावत से लौटते समय नहर में जा गिरी कार, चार की मौत, दो घायल।

रिपोर्ट नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

आगरा में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। दावत से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। घटना शमसाबाद मार्ग पर दिगनेर नहर पर हुई।

 

उत्तर प्रदेश आगरा : आगरा-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर कार दिगनेर नहर में गिर पड़ी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी युवक शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल के निवासी हैं। बड़ा कछपुरा, कुंडौल में दावत खाकर अपने घर कार से वापस लौट रहे थे। घटना रात करीब आठ बजे की है। शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल से छह युवक दावत खाने के लिए आए थे। मारुति अर्टिगा कार में सवार थे। वापस लौटते समय दिगनेर नहर पर हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार पटरी किनारे चल रही थी। अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर पड़ी। तेज आवाज हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एकता पुलिस चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीण कार सवारों की मदद के लिए कड़ाके की सर्दी में नहर में कूद गए। कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। खुल नहीं रहे थे।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच, डिवाइडर, पोल, इंटरलॉकिंग ईंट, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

पानी कार में भर गया था। ग्रामीणों ने ईंट से कार का शीशा तोड़ा। एक-एक करके छह युवकों को बाहर निकाला। चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। तब तक पुलिस शवों को एंबूलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेज चुकी थी। हादसा कैसे हुआ। यह पुलिस की समझ में भी नहीं आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे के चलते हादसा हुआ। कार नहर में गिर पड़ी।

इनकी हुई हादसे में मौत
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दर्दनाक हादसे में शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल निवासी मनीष (32), शैलेंद्र उर्फ पिंकी (30), जितेंद्र (32) और विनोद कुमार (42) की मौत हो गई। एक घायल योगेश का उपचार कराया जा रहा है। आदित्य को मामूली चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। चार युवकों की मौत की वजह पानी में डूबना मानी जा रही है। पानी कार में भर गया था।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket