Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » उत्तर प्रदेश » ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर इस ढोंगी बाबा ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया फिर उनके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह ढोंगी बाबा शिष्या बनाकर महिलाओं से रेप करता था। जानकारी के मुताबिक महंत अजय दास महाराज पर महिलाओं से रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। कुरावली थाना के ग्राम प्रेमपुरा धाम आश्रम में एक महिला ने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सोशल मीडिया के जरिए पाखंडी बाबा के संपर्क में आई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे आस्था के नाम पर अपने जाल में फंसाया फिर गंदा काम किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह आश्रम में नियमित रूप से आती थी, जहाँ महंत ने उसे प्रेत-बाधा से मुक्त कराने का दावा किया था। महिला के अनुसार, महंत ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।  महिला ने कहा, “मैंने मदद के लिए पुलिस और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुष्कर्म की शिकार महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम में अन्य महिलाओं का भी इसी प्रकार शोषण किया गया है और यहां एक रैकेट चल रहा है, जहां महिलाओं को फसाने के लिए महंत द्वारा विभिन्न तरीकों का उपयोग किया जाता है।

पीड़िता ने ढोंगी बाबा पर पहले भी कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए है।आश्रम में बाबा के पास है कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। 2016 में प्रेमपुरा धाम आश्रम का निर्माण हुआ था। शरीफपुर के पास बीहड़ में प्रेमपुरा धाम आश्रम बना हुआ है। इसी आश्रम में बाबा पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर

Live Cricket