दिनांक:12/12/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
14 दिसंबर की महारैली को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं से किया दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में जुटने का आह्वान।
हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की और रणनीति बनाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जनपद हापुड़ से कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर की महारैली में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया हैं कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में जननायक श्री राहुल गांधी जी की “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली होने जा रही है जहां देश भर से कांग्रेस जन रामलीला मैदान में जुटेंगे। उन्होंने कहा हैं कि जनपद हापुड़ से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग इस ऐतिहासिक महारैली का हिस्सा बनने जा रहे हैं। राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हैं कि 14 दिसंबर दिन रविवार को सभी लोग ठीक प्रातः 7 बजे दिल्ली रोड भैरों मंदिर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हो जाएं। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, डॉक्टर फराहीम, रवींद्र गुर्जर, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जकरिया मनसबी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, ओमवीर नागर, हरीश गर्ग, बॉबी त्यागी, अनुज कुमार एडवोकेट, अनूप कर्दम आदि लोग मौजूद रहे।


हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




