दिनांक:22/12/2025
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुआ की छात्रा प्रगति सैनी ने बढ़ाया विद्यालय का मान, तहसील स्तर पर प्रथम स्थान।
पिलखुआ (हापुड़)मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुआ, हापुड़ की कक्षा 11 की छात्रा प्रगति सैनी ने शैक्षिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।दिनांक 20 दिसंबर 2025 को तहसील स्तर पर आयोजित वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रगति सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात दिनांक 22 दिसंबर 2025 को एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भी छात्रा ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

छात्रा को निबंध प्रतियोगिता के लिए हिंदी विषय की अध्यापिका सुश्री स्निग्धा यादव द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया, जिनके मार्गदर्शन में छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की।छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री राजीव कुमार कंसल जी एवं अध्यक्ष महोदय श्री महेश चंद्र शर्मा जी ने प्रगति सैनी को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार जी ने छात्रा प्रगति सैनी एवं अध्यापिका सुश्री स्निग्धा यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती हैं।विद्यालय परिवार में छात्रा की सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी ने उसके निरंतर प्रगति की कामना की है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




