भारतीय किसान यूनियन (बाबा) ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, भारत रत्न की मांग तेज।

SHARE:

दिनांक:22/12/2025

रिपोर्ट by: गुलफाम सैफी 

भारतीय किसान यूनियन (बाबा) ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, भारत रत्न की मांग तेज।

हापुड़ भारतीय किसान यूनियन (बाबा) की ओर से आज हापुड़ जनपद में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए संगठन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।संगठन ने अपने ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को भी शामिल किया। पदाधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी यूपी के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, ऐसे में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त बच्चों की शिक्षा से जुड़े एक अहम मुद्दे पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। भारतीय किसान यूनियन (बाबा) ने मांग की कि कक्षा 1 से कक्षा 10 तक का पाठ्यक्रम हर वर्ष बदलने के बजाय 3 से 5 वर्षों तक स्थिर रखा जाए, ताकि छात्रों पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव न पड़े और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो सके।भारतीय किसान यूनियन (बाबा) ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा गया है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया जाता, तब तक भारतीय किसान यूनियन (बाबा) द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रखा जाएगा।

संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में आंदोलन को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन (बाबा) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।इस मौके पर मेरठ मंडल महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, युवा जिला मीडिया प्रभारी गुलफाम सैफी, जिला मीडिया प्रभारी नईम सैफी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन उर्फ बबलू भैया, सैंकी, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, नदीम भाई सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More