भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा के आवास पर विधायक रानू सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

SHARE:

दिनांक:24/12/2025

रिपोर्ट by: जिला संवादाता विष्णुकांत बाजपेई 

भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा के आवास पर विधायक रानू सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

हरदोई क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का जन्मदिन मंगलवार की शाम पाली कस्बे में भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा के आवास पर सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर केक काटा और विधायक के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जनसेवा कार्यकाल की कामना की।

आयोजन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर वक्ताओं ने विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह में अम्बरीश कुमार सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, चंकी पांडेय, रजनीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More