संडीला के जगत ज्योति प्रार्थना भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व।

SHARE:

हरदोई|दिनांक:26/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता सूरज गुप्ता/ सहयोगी /अंसार अंसारी

संडीला के जगत ज्योति प्रार्थना भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व।

संडीला/हरदोई तहसील संडीला क्षेत्र के ग्राम सभा सोम के मुरार नगर स्थित जगत ज्योति प्रार्थना भवन में क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना भवन को आकर्षक रोशनी, फूलों और सुंदर साज-सज्जा से भव्य रूप दिया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर्थर कॉकर (क्षेत्रीय मंत्री, अवध क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय जनता पार्टी ईसाई मंच) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में क्रिसमस के मूल संदेश—प्रेम, सेवा, शांति और आपसी भाईचारे—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज को एकजुट करने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जगत ज्योति प्रार्थना भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों का माल्यार्पण, बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर गुड़िया रानी, डॉ. सुनीता जैनिस कॉकर (चेयरमैन जिला उन्नाव एमएसएमई), एडवोकेट अनीता सिन्हा (अध्यक्ष, नव ज्योति करियर अकादमी), कु. हन्नाह, शुभम कुमार (जिला मंत्री, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरदोई), एस्टर पल्लवी, रोहित कुमार, अनुज कुमार, सुचित द्विवेदी (मीडिया प्रभारी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरदोई), अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट), डॉ. श्रीराम विक्रम, मुन्नीलाल, लालजीत, राजेश कुमार, बबलू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रार्थनाएं, भजन-गीत और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन जीत लिया। बच्चों की मुस्कान और गीतों से पूरा परिसर आनंद और उल्लास से गूंज उठा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

Read More