धौलाना में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई।

SHARE:

दिनांक:27/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

धौलाना में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई।

धौलाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर थाना धौलाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग की।

यह कार्रवाई पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और हाईवे मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 30 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में से एक है। इसी को देखते हुए नशे में वाहन चलाते पाए गए लोगों के चालान काटे गए और कुछ मामलों में वाहनों को सीज भी किया गया।

अभियान के दौरान उप निरीक्षक जब्बार अहमद, उप निरीक्षक पिंटू कुमार, कासिम अंसारी, हेड कांस्टेबल विकास चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए शराब पीकर वाहन न चलाएं, नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Read More