हरदोई में बड़ी कामयाबी पुलिस ने छह फर्जी पेशेवर ज़मानत दारों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:30/12/2025

रिपोर्ट by: क्राइम ब्यूरो चीफ़ पुनीत कुमार शुक्ला 

हरदोई में बड़ी कामयाबी पुलिस ने छह फर्जी पेशेवर ज़मानत दारों को किया गिरफ्तार।

हरदोई कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ न्यायालय में फर्जी ज़मानत लेने में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

प्राप्त विवरण में 29 दिसंबर को थाना कोतवाली शहर पर 06 पेशेवर जमानतदारों विश्वनाथ पाण्डेय पुत्र बृज बिहारी निवासी आवास विकास कॉलोनी D/177 थाना कोतवाली शहर,. प्रवीण दीक्षित पुत्र कमलेश दीक्षित नि० ग्राम मतैया थाना बेहटा गोकुल,धर्मेन्द्र पुत्र स्व० चंद्रकिशोर निवासी पीपर पोखरी को० देहात, अमित पुत्र दीपचंद्र नि० सैय्यापुरवा थाना को० शहर, रामकिशोर पुत्र अगनेय निवासी आदमपुर थाना सांड़ी और पिंकू उर्फ प्रेमशंकर पुत्र रमेश चंद्र निवासी धियर महोलिया को० शहर के विरुद्ध थाना को० शहर पर नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण पेशेवर जमानतदार हैं जो कि गंभीर अपराधों में जेल में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत लेते थे जिसके उपरांत अभियुक्त फरार हो जाता था।अभियुक्त पिंकू उर्फ प्रेमशंकर पुत्र रमेश चंद्र कचहरी में प्रार्थना पत्र लिखने का कार्य करता है जिसके द्वारा पेशेवर अपराधियों की जमानत कराने हेतु जमानतदारों की व्यवस्था की जाती है तथा कुछ मामलों में कूटरचित दस्तावेज जैसे फर्जी आधार कार्ड, भू-राजस्व अभिलेख इत्यादि तैयार कराकर जमानतें करायी जाती है। अबतक की जानकारी में उपरोक्त तथ्य प्रकाश में आये हैं। शेष प्रकरणों की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को म्यायालय में प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली शहर के प्रभारी संजय त्यागी, निरीक्छक शिवगोपाल,उ0नि0 कैलाशनाथ, विनोद गोस्वामी,आकाश, कंस्टेबल योगेश कुमार और स्वाट/सर्विलांस व एसओजी टीम के प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार,उ0नि0 अब्दुल जब्बाऱ,हे0का0 अनिल चंदेल, सागर चौधरी,का0 मंजेश,त्रिवेश, बृजनंदन, आदित्य प्रताप सिंह,ओमवीर,नितिन कुमार गुप्ता,यादवेन्द्र सिंह और राजकुमार शामिल रहे।

Read More