दिनांक:06/01/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में टूटा बिजली का खंभा बना खतरा, ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। गांव में स्थित एक बिजली का खंभा लंबे समय से टूटा हुआ है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।यह टूटा हुआ बिजली का खंभा फारूक बजाज के घर के ठीक बराबर में स्थित है, जिससे न सिर्फ उनके परिवार बल्कि राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की जान को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

सोमवार की रात इस गंभीर समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह बिजली विभाग की होगी। लोगों में विभाग की अनदेखी को लेकर गहरा रोष देखा गया।

फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर कब तक कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को इस खतरे से कब राहत मिलती है।


स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी 24




