जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम ए.ई.एस.आई. के चेयरमैन निर्वाचित, शिक्षा जगत में हर्ष।

SHARE:

दिनांक:13/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी 

जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम ए.ई.एस.आई. के चेयरमैन निर्वाचित, शिक्षा जगत में हर्ष।

हापुड़ शिक्षा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज़ ऑफ़ इंडिया (AESI) के त्रिवार्षिक चुनाव में चेयरमैन पद पर भारी मतों से निर्वाचित किया गया है।यह प्रतिष्ठित चुनाव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित 68वें ए.ई.एस.आई. त्रिवार्षिक अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी/लोकल सेक्रेटरी प्रोफेसर निशा सिंह की देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

मतगणना के उपरांत प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रो. गौतम एक प्रख्यात उपन्यासकार होने के साथ-साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विकास शर्मा के प्रथम शोधार्थी भी रहे हैं। यह प्रो. विकास शर्मा के लिए भी गर्व का विषय है कि उनका प्रथम शोधार्थी इस प्रतिष्ठित अकादमिक संस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचा है। प्रो. विकास शर्मा को इस चुनाव में द्वितीय बार ए.ई.एस.आई. के महामंत्री पद पर पुनः निर्वाचित किया गया है।देशभर से आए अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य से जुड़े प्रोफेसरों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह मंच अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन और शोध से जुड़े शिक्षाविदों के लिए अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को चेयरमैन पद पर विजय के लिए जीत प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए हार्दिक बधाइयां दीं।अपने संबोधन में प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम ने कहा कि वे ए.ई.एस.आई. के माध्यम से अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन, शोध एवं अकादमिक नवाचार को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अकादमिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी डेलिगेट्स, विद्वान आचार्यों, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस उपलब्धि पर जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, जे.एम.एस.आई.टी. गाजियाबाद, भगवती इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद एवं जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल परिवार में उत्सव का माहौल रहा। संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल, वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, सभी निदेशकगण, प्राचार्यगण, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रो. गौतम को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। इस अवसर पर प्रो. गौतम का ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं एवं मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया।संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल ने कहा कि प्रोफेसर सुभाष गौतम के कुशल नेतृत्व में ए.ई.एस.आई. शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। वहीं, उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंघल ने इसे न केवल जे.एम.एस. ग्रुप बल्कि पूरे शैक्षणिक जगत के लिए गर्व का विषय बताया।यह उपलब्धि हापुड़ सहित पूरे क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा के रूप में देखी जा रही है।

 

#AESI #EducationNews #HapurNews #JMSGroup #AcademicAchievement #EnglishStudies #ElectionNews

Read More