दिनांक:17/03/2026
स्टार भारत न्यूज़ 24 की ओर से
संडीला/हरदोई से पत्रकार सूरज गुप्ता के पिता जी के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश | स्टार भारत न्यूज़ 24
संडीला/हरदोई स्टार भारत न्यूज़ 24 परिवार के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। हमारे पत्रकार साथी सूरज गुप्ता के पूज्य पिता जी का हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। इस असमय निधन से परिवार में गहरा शोक और मातम का माहौल है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (प्रेस क्लब संडीला) के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित क्षेत्र के पत्रकारों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।स्टार भारत न्यूज़ 24 परिवार भी इस दुख की घड़ी में अपने साथी सूरज गुप्ता और उनके परिवार के साथ खड़ा है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🕊️




