दिनांक:22/03/2026
रिपोर्ट by: ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई
मिशन शक्ति अभियान के तहत अरवल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय।
अरवल थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को अभियान के तहत ग्राम करनपुर और टिलिया घटवासा में चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।इस दौरान थाना अरवल की महिला आरक्षी रिम्मी भदौरिया, साक्षी शर्मा और मधुबाला ने गांव की किशोरियों को मनचलों से बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेनी चाहिए।

जागरूकता अभियान के दौरान 1098, 1930, 1076 और 1090 जैसे आपातकालीन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इनके सही उपयोग के बारे में भी बताया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं और किशोरियों को यह भरोसा दिलाया कि थाना पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे किसी भी स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें और समय रहते मदद प्राप्त कर सकें।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




