तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल।

SHARE:

दिनांक:30/03/2026

रिपोर्ट by: हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल।

अरवल जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरवल पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अनिल सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम भदार स्थित गंभीरी नदी के पुल के पास पहुंचे। इसी दौरान पुल के नीचे कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। शक गहराने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक 15 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामू पुत्र विष्णु रैदास, निवासी ग्राम श्रीमऊ, थाना अरवल बताया पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अनिल सिंह के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More