यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कविता मीणा बनीं हापुड़ की नई डीएम, अभिषेक पांडेय का तबादला।

SHARE:

दिनांक:20/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कविता बनीं हापुड़ की नई डीएम, अभिषेक पांडेय का तबादला।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इस फेरबदल के तहत हापुड़ जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को हापुड़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का तबादला कर उन्हें राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में शासन-प्रशासन की कार्यशैली में सुधार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।