हापुड़ की नई डीएम कविता मीणा ने संभाली कमान, टीमवर्क और जनहित पर रहेगा फोकस।

SHARE:

दिनांक:21/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ की नई डीएम कविता मीणा ने संभाली कमान, टीमवर्क और जनहित पर रहेगा फोकस।

हापुड़, 21 अप्रैल। जनपद हापुड़ को नई प्रशासनिक कमान मिल गई है। नवागत जिलाधिकारी कविता मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों से परिचय किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की प्रारंभिक समीक्षा की।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिलाधिकारी अपने कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए सभी विभागों के साथ मिलकर टीमवर्क के रूप में काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यशैली आम जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप होगी। “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए मेरा कार्यालय सभी के लिए हमेशा खुला रहेगा,” उन्होंने भरोसा दिलाया।जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर हापुड़ स्टेशन अधीक्षक रामकेस मीणा ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात की और उनके नेतृत्व में जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा व्यक्त की गई विकास की सोच और प्रतिबद्धता जनपद के लिए सकारात्मक संकेत है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Read More