मलेरिया के खिलाफ SIMS का बड़ा अभियान, विश्व मलेरिया दिवस पर गांव-गांव तक पहुंची जागरूकता।

SHARE:

दिनांक:25/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

मलेरिया के खिलाफ SIMS का बड़ा अभियान, विश्व मलेरिया दिवस पर गांव-गांव तक पहुंची जागरूकता।

हापुड़, 25 अप्रैल — विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SIMS), हापुड़ ने मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ एक व्यापक सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाकर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल की। यह कार्यक्रम मुकिमपुर स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC) क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में विशेषज्ञ डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों की टीम ने लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई, जमे पानी को हटाना और मच्छरदानी का नियमित उपयोग बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें व्यावहारिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य न केवल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना भी रहा।स्थानीय लोगों ने इस अभियान को सकारात्मक रूप से लिया और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के अनुरूप रहा, जो सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को दर्शाता है।

संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। SIMS की यह पहल मलेरिया नियंत्रण और उन्मूलन की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।