हापुड़ के खेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।

SHARE:

दिनांक:27/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ के खेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।मृतका की पहचान 24 वर्षीय संगीता, पत्नी शुभम तोमर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संगीता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और वह धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला तिवारी की रहने वाली थी। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि मृतका का एक 6 महीने का मासूम बच्चा भी है, जो अब मां के साये से वंचित हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब पति शुभम कमरे में पहुंचे तो उन्होंने संगीता को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।इस घटना के बाद गांव खेड़ा में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More