पिलखुवा के सिखेड़ा में फैक्ट्री की चिमनी से जहरीला धुआं, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

SHARE:

दिनांक:27/04/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा के सिखेड़ा में फैक्ट्री की चिमनी से जहरीला धुआं, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में स्थित KST पब्लिक स्कूल के पास एक फैक्ट्री से निकल रहा जहरीला धुआं अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। फैक्ट्री की चिमनी से लगातार उठ रहा काला धुआं पूरे गांव और आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे वातावरण बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से फैक्ट्री बिना किसी नियंत्रण के धुआं छोड़ रही है, जिससे हवा में जहरीली गैस घुल रही है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, खांसी और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। फैक्ट्री के धुएं के कारण गांव का माहौल खराब हो चुका है और लोग दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि गांववासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More