पिलखुवा में दिनदहाड़े युवक को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, वायरल वीडियो से पहचान में जुटी पुलिस।

SHARE:

दिनांक:2/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में दिनदहाड़े युवक को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, वायरल वीडियो से पहचान में जुटी पुलिस।

जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला खैरपुर खैराबाद इलाके का है, जहां एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार पुत्र मोहर सिंह, जो पिलखुवा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, बीती 29 तारीख को दहपा वाली पुलिया के पास मौजूद था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने उससे संपर्क स्थापित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने पहले विपिन को विश्वास में लिया और फिर उसे अपने साथ ले जाने में सफल हो गए।

घटना की एक अहम कड़ी उस समय सामने आई जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों बाइक सवार युवकों की तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है।

फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More