Hardoi news: पाली कस्बे में दिनदहाड़े 10 बकरियां चोरी, पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार।

SHARE:

दिनांक:09/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

Hardoi news: पाली कस्बे में दिनदहाड़े 10 बकरियां चोरी, पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार।

हरदोई जनपद के कस्बा पाली में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला पाली नगर के मोहल्ला बिरहाना का है, जहां दिनदहाड़े चोर 10 बकरियां चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार मोहल्ला बिरहाना निवासी बेबी पत्नी राम सिंह ने बताया कि 8 मई 2026 बुधवार को वह अपनी बकरियों को दुर्गा मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठाकर कुछ काम से चली गई थीं। करीब शाम 4 बजे जब वह वापस अपनी बकरियों को लेने पहुंचीं तो वहां एक भी बकरी मौजूद नहीं थी। बकरियों के गायब होने से वह घबरा गईं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन काफी देर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका।पीड़िता बेबी ने बताया कि चोरी हुई बकरियां ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थीं। घटना के बाद उन्होंने शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और बकरियों की चोरी से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार ने पीड़िता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।पाली कस्बे में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More